भारी वर्षा व शारदा बैराज से पानी छोड़े जाने से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा

अम्बेडकरनगर टाण्डा ।। भारी वर्षा व शारदा बैराज से पानी छोड़े जाने से सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही रही है।जिससे नदी के किनारे बसने वाले व मांझा क्षेत्र में हाहाकार मचना शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पशुओं के चारे की समस्या के साथ फसले डूबना शुरू हो गयी है।वहीं पर ग्राम मांझा उल्टाहवा व मांझा कला पानी से घिर गए है। मांझा क्षेत्र के लोग नदी का लगातार जलस्तर बढ़ने से मांझा क्षेत्र के लोग सुरक्षित क्षेत्र की तलाश में जुट गए हैं। वहीं पर मांझा उल्टाहवा के दिल शेर के पुरवा में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।तहसीलदार टाण्डा संतोष कुमार ओझा नदी के किनारे भर्मण शील है।श्री ओझा ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए बाढ़ से निपटने हेतु बनाई गई नौ चौकियां सक्रिय कर दी गयी है। और तहसील में बनाये गए कंट्रोल रूम 24 घण्टे चलेगा जिसमे शिफ्ट के अनुसार कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गयी है।बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के सभी ग्राम प्रधानों से लगातार संपर्क बना हुआ है। फिलहाल टाण्डा स्थित गम्भीर है लेकिन बहुत ज्यादा गम्भीर नही है। नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान 92,730 के सापेक्ष 93,800 है जो खतरे के निशान से एक मीटर 7 सेंटी मीटर अधिक है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट