ठाणे सिविल अस्पताल झेल रहा क्षमता से अधिक मरीजो का भार

ठाणे । ठाणे शहर का सिविल अस्पताल गरीबों के लिए वरदान रहा है। शहरी भागों के साथ ही उपनगरीय, आदिवासी और ग्रामीण भागों से आज भी लोग यहां इलाज कराने आते हैं। लेकिन अस्पताल में सुविधाओं की कमी महसूस दशकों से की जा रही है। फिलहाल इस अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को लेकर विशेष समस्या पैदा हो रही है। अस्पताल प्रशासन भी सकते में है। क्षमता से अधिक गर्भवती महिलाओं के आने के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए केवळ ४४ बेड ही उपलब्ध हैं। लेकिन यहां ९४ महिलाओं को भर्ती किया गया है। अधिकांश महिलाएं गरीब परिवार की है। उक्त आलोक में इस संवेदनशील मामले को लेकर हिंदी भाषी एकता परिषद ने राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि ठाणे सिविळ अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक बेड उपलब्ध कराया जाए। 
विदित हो कि गरीबों के लिए ठाणे सिविळ अस्पताल वरदान से कम नहीं है। उपरोक्त बातों का जिक्र करते हुए हिंदी भाषी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. बी. एल. शर्मा ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करााई जाए। यहां स्थिति काफी नाजुक है। अस्पताल में सेवारत डॉक्टर यदि बेडों की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं का तत्काल भर्ती कराने से इंकार करेंगे तो कोई भी घटना हो सकती है। गर्भवती महिलाओं के जान को खतरा पैदा हो सकता है। इस संभावना को देखते हुए जिला शल्य चिकित्सक डॉ. कैलास  पवार का कहना है कि बेडों की उपलब्धता कम होने के बाद भी हम गरीब गर्भवती महिलाओं का इलाज करने से इंकार नहीं कर सकते हैं। 
परिषद के माध्यम से ठाणे सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानियों को लेकर राज्य सरकार को अवघत कराया गया है। एड. शर्मा का कहना है कि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को दाद देनी होगी कि परेशानियों के बाद भी वे गर्भवती महिलाओं का इलाज करने से नहीं कतरा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ठाणे सिविल अस्पताल का कायाकल्प कब होगा। अस्पताल के स्थानांतरण की बात हो रही थी। लेकिन उसमें किसी तरह की प्रगति नहीं हुई है। शर्मा का कहना है कि प्रसूति वॉर्ड में क्षमता से अधिक अधिक महलिाओं के कारण उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। सरकार इस मामले में तत्काल एक्शन लें। अन्यथा भर्ती गर्भवती महिलाएं यहां अन्य बीमारियों का भी शिकार हो सकती हैं। इसकी पूरी संभावना है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट