ननद ने भौजाई पर किया चाकू से हमला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 03, 2020
- 441 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर के दर्गारोड पर चाय बनाने के लिए हुए विवाद में ननद ने भौजाई पर चाकू से हमला करने की घटना घटित हुई है. भोईवाडा पुलिस ने ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दर्गा रोड निवासी अनम आरिफ अंसारी (24) अपनी भौजाई सगुफ्ता मुस्ताक अन्सारी को उस समय चाकू से हमला कर दिया जब वह चाय बना रही थी। पहले मैं चाय बनाने में हुए विवाद से नाराज ननद ने पहले अपनी भौजाई का बाल पकड़ कर धुलाई की. बाद में चाकू घोंप दिया। इस हमला में भौजाई गंभीर रुप से जख्मी हुई है जिसके कारण भोईवाडा पुलिस ने ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस घटना की जांच पुलिस उपनिरीक्षक आर.एस.लोमटे कर रहे है।
रिपोर्टर