
भिवंडी भाजपा शहर उपाध्यक्ष पद पर सत्वशिला जाधव की नियुक्ति
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 08, 2020
- 397 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर भाजपा जिला कार्यकारणी की घोषणा गत दिनों की गई थी.जिसमें महिलाओं को समान, न्याय देेने के लिए हर संभव प्रयत्न भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष एम.शेट्टी ने दिया है.भिवंडी भाजपा के मध्यवर्ती कार्यालय के एक सभा के दरम्यान शहर जिला उपाध्यक्ष पद पर सत्वशिला जाधव की नियुक्ति पत्र दिया गया.उक्त अवसर पर संघटक महामंत्री एड हर्षल पाटिल, महासचिव विशाल पाठारे सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।
बतादें कि सत्वशिला जाधव पूर्व से आज तक महिला बचत गट के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहते हुए महिलाओं की समस्याओं का समाधान के लिए विविध आंदोलनों में सहभागी होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो सराहनीय है.परिणाम स्वरूप भाजपा भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी द्वारा इन्हें भिवंडी जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किए जाने पर विधायक महेश चौघुले ,नगरसेवक निलेश चौधरी ने सत्वशिला जाधव का अभिनंदन किया है।
रिपोर्टर