असत्य पर सत्य की जीत दशहरा पर्व पर हुआ 35 फिट ऊंचे रावण का दहन


तलेन ।। विजयदशमी दशहरा का पर्व नगर में पूर्ण उल्लास उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। दशहरा मैदान पर नगर परिषद द्वारा 51 हजार रुपए की लागत से बने   35 फीट ऊंचे बने रावण का दहन किया गया। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया। रावण दहन के  पूर्व  दोपहर 4:00 बजे बड़े मंदिर से रघुनाथ जी की आरती के पश्चात  हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वधान में बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा की शुरुआत हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दशहरे मैदान पहुंची। शोभायात्रा में राम लक्ष्मण और हनुमान बने पात्र आकर्षण का केंद्र रहे। दशहरे मैदान पर नगर परिषद द्वारा सेनीटाइजर कर मार्क्स का वितरण किया गया।

दशहरा मैदान पर  नगर पटेल नारायण सिंह यादव ,व हिंदू धार्मिक उत्सव समिति  अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव द्वारा भगवान राम के के विमान  की  आरती उतारी गई। तत्पश्चात, नायब तहसीलदार, रमाकांत चौकसे, थाना प्रभारी दिनेश कुमार चौहान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रमेश चंद्र वर्मा, अखाड़े के उस्ताद राधेश्याम यादव आदि का साफा बांधकर स्वागत किया गया ।   रावण दहन के पश्चात नगर में देर रात्रि तक दशहरे मिलन का कार्यक्रम चलता रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट