भिवंडी मनपा आयुक्त पद पर डाॅ.मंताडा दयानिधी (IPS) को अतिरिक्त चार्ज

भिवंडी।। भिवंडी मनपा आयुक्त डाॅ.पंकज आशिया (भा.प्र.से.) दीपावली छुट्टी पर जाने के कारण उनके रिक्त पद पर उल्हासनगर महानगर पालिका के आयुक्त डाॅ.मंताडा राजा दयानिधी ( भा.प्र.से.) को अतिरिक्त चार्ज महाराष्ट्र शासन के अपर सचिव स.शि.पाटिल ने सौंपा है। बतादें कि भिवंडी मनपा आयुक्त डाॅ.पंकज आशिया 17 नवंबर से 27 नवंबर तक छुट्टी पर है तथा 28,29,30 नवंबर को छुट्टी होने के कारण डाॅ.आशिया भिवंडी मनपा मुख्यालय में 01 दिसम्बर को हाजिर होगें.जिसके कारण उनके रिक्त पद पर उल्हासनगर महानगर पालिका के आयुक्त को अतिरिक्त पदभार की जवाबदेही शासन ने सौपा है.बतादें कि डाॅ. मंताडा दयानिधी 2016 बैंच के IAS अधिकारी है जिन्होंने आज भिवंडी मनपा प्रशासन के आयुक्त पद की अतिरिक्त जबाबदारी संभाल लिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट