तलेन भाजपा ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला


तलेन ।। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के इकलेरा चौराहे से नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पर पहुंचकर  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह भी पहुंचे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आज एक तानाशाह का पुतला जलाया है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव बंगाल दौरे पर थे मगर तणमुल के गुंडों ने गुंडागर्दी करते हुए उन पर पथराव किया हमारे महासचिव घायल हुए उसके बाद भी उन्होंने अपनी यात्रा नहीं रोकी मगर पूरे हिंदुस्तान देखा की उस समय प्रशासन मौन खड़ा रहा और गुंडे अपनी गुंडागर्दी पर उतर आए। बंगाल में  भाजपा अपना परचम लहराएगी और गुंडागर्दी से निजात मिलेगी।

शिव यादव आईडिया और राजेश जी सत्यम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी ने  आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश मोहन यादव, नारायण सिंह यादव ,भारत सिंह यादव, मेजर बना, रामनारायण तिवारी,चंदर सिंह यादव उस्ताद, लक्ष्मी नारायण यादव, महेश भतकरिया , आजाद वंशकार ,संजय राठौर,  मंडल महामंत्री योगेश पाटीदार, सुनील सहगल , शांतिलालकुंभकार, चरण सिंह राजपूत, प्रमोद महेश्वरी ,लखन यादव ,नंदकिशोर यादव, पवन यादव , पंडित नंदकिशोर दुबे, सतनारायण शर्मा, राकेश यादव, विनोद यादव,  आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट