राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का कृषि उपज मंडी राजगढ़ में किया गया लाइव प्रसारण

राजगढ़ ।। राजगढ़ जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में राहत राशि अंतरण का राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का व्ही.सी. के माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वन क्लिक के माध्यम से किसान के खाते में 16 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण किया गया। उन्होंने इस मौके पर किसानों के लिये प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की भी विस्तार से जानकारी दी । कार्यक्रम में व्ही. सी. के माध्यम से शामिल हुये देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानो को सम्बोधित करते हुए, किसानो को लाभ की खेती करने और किसानों के हित में लागू किये गये कानूनों की विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि सरकार किसान हित मे कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये है। 

कृषि उपज मंडी राजगढ़ में आयोजित लाईव प्रसारण कार्यक्रम में सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक सारंगपुर श्री कुंवर कोठार, राजगढ़ विधायक श्री बापू सिंह तंवर, ब्यावरा विधायक श्री रामचन्द्र दांगी, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, श्री हजारी लाल दांगी, श्री अमर सिंह यादव, श्री प्रताप मण्डलोई, श्री नारायण सिंह पंवार, श्रीमति गायत्री जसवंत सिंह गुर्जर, भाजपा अध्यक्ष श्री दिलबर यादव, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री केदार सिंह, अपर कलेक्टर कमल चंद नागर सहित बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद थे। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री रोडमल नागर द्वारा प्रदेश मे किसानो के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा किसान हितैषी कानून को लागू किया है। यह किसानों को लाभान्वित करने वाला कानून है। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने किसानों के लिये किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के किसानो को किसान पाठशाला के माध्यम से खेतो में जाकर फसल चक्र के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिसका दो चरण पूर्ण हो चुके है। तीसरा चरण कल से प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होने बताया कि किसानों को शासन की मंशानुसार यूरिया की कोई कमी नही रहने दी गई है। काला बाजारी को पूर्णतः रोक गया है। बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा रही है। मोहन पुरा सिंचाई परियोजना से किसानो को लाभ मिल रहा है। उन्होने बताया कि जिले में किसानो को परेशान न होना पडे। इसके लिये पटवारियो को प्रति सोमवार और गुरूवार मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित किया गया है। 
कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप जिले के 10 किसानो को राहत राशि के चेक अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये। इनमें सारंगपुर विकास खण्ड के ग्राम किशनखेड़ी के सर्व श्री राधेश्याम, माखनलाल, हीरालाल, भेरूसिंह, पूरालाल, ओंकारसिंह, पवन कुमार, मुकेश, कैलाश, गोपीलाल को चेक प्रदाय किये गये। उक्त किसानों के खातों में राशि अंतरित की गई है। कार्यक्रम में अंत में जिला प्रशासन की और से सभी किसानों भाईयों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।



रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट