जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी का तहसील स्तर पर धरना, प्रदर्शन

वाराणसी :   देश में बढ़ती हुयी महगाई  ,भ्रस्टाचार ,कानून व्यवस्था ,आदि जान समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी पुरे प्रदेश में तहसील स्तर पर धरना -प्रदर्शन कर देश के समस्त नागरिको को जागरूक किया। राजातालाब तहसील पर पूर्व राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह पटेल के सानिध्य मेंतहसील के सामने समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारी ,कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

वक्ताओं ने जनमानस को वर्तमान सरकार के क्रिया कलापों ,बढ़ती महंगाई,  शिक्षकों की परीक्षा की  कापियां    जलाने ,बिजली की बिल में बढ़ौतरी ,पेट्रोल ,डीजल और गैस सिलेंडर ,कला धन ,नोट बंदी आदि समस्याओं पर अपना विचार व्यक्त किया। पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश सदस्य श्री राजेश शर्मा (सविता )ने कहा कि -हमें गर्व है कि हम समाजवादी है ,हमारा आचरण -व्यवहार हर लोगों के साथ एक सामान होता है।

 पूर्व राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह पटेल जी ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से विफल है , इस सरकार  कोई भी कार्य धरताल पर नहीं है जनता पर महगाईओं का  बोझ बढ़ती जा रही  है। हम सभी को इस झूठे वादे करने वाले सरकार  को बदलनी है। और उन्होंने उपजिलाधिकारी तहसील -राजातालाब को १८ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया और कहा की इसे महामहिम उत्तर प्रदेश को प्रेसित करें ,जिससे जनसमस्याओं का निवराण  हो सके। मौके पर पूर्व विधायक श्री महेंद्र पटेल ,कन्हैया लाल ,रतन लाल यादव ,प्रदेश सचिव -प्रगट नारायण सिंह ,सेक्टर प्रभारी -श्री फूलचंद शर्मा ,पिछङा प्रकोष्ट जिला सचिव -सचिन प्रजापति ,रोहित शर्मा ग्राम प्रधान श्री राजनाथ पाल  आदि उपस्थित हुए। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट