ट्रेन की बोगी से धुआं उठने से यात्रियों मे मची अफरा-तफरी

  चंदन पाल की रिपोर्ट                                                                               

वाराणसी ।।  कैंट स्टेशन पर बुधवार की रात ट्रेन की बोगी से धुआं उठने की घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद रेलकर्मियों ने घटना की वजह बने जलते हुए कपड़े को हटाकर स्थिति को सामान्य किया। इसकेे चलते हावड़ा से चलकर अमृतसर जाने वाली अकालतख्त एक्सप्रेस पांच मिनट लेट से गई। जानकारी के अनुसार अकालतख्त एक्सप्रेस रात्रि 8.50 बजे प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर प्लेस हुई। नीचे उतरे यात्रियों की निगाह एस -6 बोगी के ऊपर उठते धुएं पर पड़ी। अनहोनी की आशंका से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी सा माहौल रहा। बोगी में सवार सभी यात्री नीचे उतर गए। मौके पर मौजूद रेलकर्मियों ने कपड़े को नीचे उतारा। ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन के ऊपर ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) पर कही से कपड़े का टुकड़ा गिर गया था। 11000 वोल्ट क्षमता के विद्युत प्रवाह से कपड़े में आग लग गई। हालाकि थोड़ी देर बाद ही बुझ गया। एहतियातन जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट