बचत गट द्वारा बनाए गए सामान खरीदें, बचत गट को प्रोत्साहित करें - महापौर प्रतिभा विलास पाटिल

भिवंडी ।। भिवंडी मनपा मुख्यालय के सामने बचत गट द्वारा दीपावली के अवसर पर स्टाल लगाकर विभिन्न प्रकार के दीपावली साहित्य व अन्य सामग्री की बिक्री हेतु प्रदर्शनी लगाई गयी है। जिसका उद्घाटन मनपा महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने शहर के नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि बचत गट की महिलाओं द्वारा निर्मित समानों की खरीदारी करें‌ जिसे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत मिलेगी और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। इस अवसर पर आयुक्त सुधाकर देशमुख तथा मनपा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बतादे मनपा मुख्यालय के सामने लगी प्रदर्शनी मेले में कुल 22 गटों ने भाग लिया है। यह प्रदर्शनी 29 अक्टूबर से 01 नवंबर तक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शुरू रहेगा। इस अवसर पर शहर स्थरसंघ और बस्ती स्थर संघ की अध्यक्षता श्रीमति चंदा बनर्जी, सुशीला कांबले, उज्ज्वला बनगे,रमा अंकम, रमा बोदुला, महिला बाल विकास के कर्मचारी व माविम के कर्मचारी उपस्थित थे। इसके साथ इस कार्यक्रम के दरमियान विभाग के कैलास पाटिल, श्री संजय ठाकरे, श्रीमति सारिका परदेशी, ईस्टर रायबोर्दे, समूह संघटक धनश्री मेस्त्री व महिला कल्याण विभाग के प्रमुख श्री स्नेहल पुण्यार्थी एवं माविम की श्रीमति सुरेखा, शीतल और विकास आदि कर्मचारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट