
भिवंडी पार्किंग स्थल का लोकार्पण, वाहन पार्किंग भी है शहर के विकास का हिस्सा - मंत्री कपिल पाटिल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 03, 2021
- 510 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर का विकास अलग-अलग तरीकों से हो रहा है। शहर में यातायात की भी जाम को कम करना भी विकास योजना का एक हिस्सा है खासकर बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहन आते है। कई बार भीड़ की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या हो जाती है। जिसके कारण सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए भिवंडी मनपा द्वारा बनाऐ गये नया वाहन पार्किंग नागरिकों को इस्तेमाल करना चाहिए और मैं हमेशा शहर के विकास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार के स्तर पर निधि उपलब्ध करवाने की पूरी कोशिश करूंगा। केंद्रीय पंचायत राज मंत्री कपिल पाटिल ने मनपा द्वारा बनाया गया नया पार्किंग स्थल लोकार्पण के अवसर पर कहा। बतादें कि आज शिवाजी चौक स्थित आरक्षण संख्या 37 पर वाहन पार्किंग का उद्घाटन पंचायत राज मंत्री कपिल पाटिल के हाथो संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल,आयुक्त सुधाकर देशमुख, उप महापौर इमरान वली मोहम्मद खान, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, कोणार्क विकास आघाडी गट नेता विलास आर पाटिल, नगरसेवक संतोष शेट्टी, नगरसेवक सुमित पाटिल, नगरसेवक हर्षल पाटिल, नगर योजनाकार श्रीकांत देव आदि मनपा के अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त सुधाकर देशमुख नेठ कहा कि इस विकास कार्य में कुल 6532.37 वर्ग मीटर भूमि नगर पालिका को दी जाएगी। बेसमेंट में कुल 75 से 80 चार पहिया और लगभग 120 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की क्षमता है। इससे पालिका को वित्तीय आय भी होगी।इसी तरह के विकास कार्य आगे भी किए जाएंगे। मनपा महापौर सौ। प्रतिभा विलास पाटिल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बाज़ार की ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करना ही मुख्य उद्देश्य है। अधिक से अधिक नागरिकों को इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि इस वाहन पार्किंग का उपयोग करके इस मुख्य सड़क पर यातायात जाम को कैसे कम किया जाए। महापौर ने यह भी कहा कि शहर के विकास कार्यों में पार्किंग स्थल भी महत्वपूर्ण काम हुआ है।
रिपोर्टर