
बुर्काधारी महिलाओं ने ज्वैलर्स की दुकान से उड़ाऐ 90 नग सोने की नथ
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 10, 2021
- 461 views
भिवंडी ।। भिवंडी शहर में लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रही है। जिसे रोकने में पुलिस पूरी तरह से असफल साबित हुई है। वही पर बुर्काधारी महिलाएं भी ज्वैलर्स दुकानदारों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दी है। गत दिनों भिवंडी के बाजार पेठ में दो बुर्काधारी महिलाओं ने एक ज्वैलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए 32 ग्राम वजन की दो चूड़ियां चोरी कर लेने की घटना घटित हुई है। इन बुर्काधारी महिलाओं को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार करने में असफल रही है। इसी क्रम में कल मंगलवार शाम दो अज्ञात बुर्काधारी महिलाओं ने पारनाका स्थित मानसी ज्वैलर्स में कान का टाॅप्स लेने का बहाना कर गयी थी। किन्तु टाॅप्स लेने के बहाने दुकान में लाल रंग के कागज़ में रखा 90 नग सोने की नथ कुल 2,71,000 रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर फरार हो गयी। जिसकी शिकायत दुकान में काम करने वाले प्रदिप प्रकाश सोनी ने निजामपुरा पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ भादंवि की धारा 380,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच सहायक पुलिस निरीक्षक डी.डी. मारणे कर रहे है।शहर के मुख्य बाजार में हो रही इस तरह की चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल छाया हुआ है।
रिपोर्टर