
मुंबादेवी मंदिर का उत्तर दिशा का गेट दर्शनार्थियों के खुला
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Nov 22, 2021
- 447 views
मुंबई ।। भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा एवं मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के अथक प्रयास से श्री मुंबादेवी मंदिर के उत्तर दिशा के गेट को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है l
बता दे कि कोरोना के कारण मुम्बादेवी मंदिर को बंद कर दिया गया था जिससे वहां दर्शन के लिए जानेवालों को काफी निराशा हो गयी थी उनकी श्रद्धाभाव को देखते हुए मुंबादेवी मंदिर के ट्रस्टी प्रवीण संघवी एवं संचालक हेमंत जाधव से मिलकर आग्रह किया गया कि दर्शनार्थियों को आने - जाने के लिए ये गेट हमेशा खुला रखा जाय जिससे वर्षों से वहाँ रह रहे पुरोहितों एवं व्यवसायियों का भी व्यवसाय पहले की तरह सुचारू रूप से चल सके l
मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा का पत्र मुम्बादेवी ट्रस्ट को देते हुए मुंबई भाजपा कार्यकारिणी सदस्य , धार्मिक प्रकोष्ठ मुंबई सहप्रभारी प्रमोद मिश्रा, मुंबई सह संयोजक जगदीश मिश्रा, योगेश जाधव, मुम्बादेवी व्यापारी संगठन के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव उपस्थित रहे l मंदिर के ट्रस्टी ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए उत्तर गेट को खोलने का फैसला लिया है
रिपोर्टर