
राकांपा ने दिया कांग्रेस, सपा व एम आईएम को झटका, जयंत पाटिल के हाथों हुआ राकांपा कार्यालय का उद्घाटन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 28, 2021
- 487 views
भिवंडी।। आगामी भिवंडी मनपा चुनाव देखते हुए भिवंडी शहर के जनप्रतिनियों द्वारा खेमा बदलने का दौर शुरू हो गया है। वही पर शहर में पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की दौड़ भी आरम्भ है। इनके जनसभाओं सहित रैलियों के रेला में जमकर कोव्हिड नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके साथ ही भिवंडी के वोटरों को लुभाने के लिए नेताओं द्वारा एक दूसरे पार्टियों के नेताओं पर छींटाकशी का दौर आजमाइश भी शुरू है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे शहर की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। इसी क्रम में भिवंडी शहर राकांपा मुख्य जन संपर्क कार्यालय का उद्घाटन करने आऐ आघाडी सरकार के दो मंत्रियों का स्वागत करने के लिए राजनोली नाका बायपास से भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी। जिसमें यातायात नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया। इस रैली के रेला के कारण भिवंडी शहर की सड़कें पर घंटों ट्रैफिक जाम रहा। बतादें कि राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष व जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल व गृह निर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड के हाथों भिवंडी शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वही पर उद्घाटन के पूर्व रैली के दरमियान विभिन्न जगहों पर दोनों मंत्रियों का काफिला रोक कर राकांपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व आतिशबाजी की। कार्यालय उद्घाटन करने पहुंचे दोनों मंत्रियों पर महिलाओं ने फूल वर्षा कर भी स्वागत किया। तत्पश्चात दोनों मंत्रियों ने रिबिन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के पूर्व राकांपा में कांग्रेस, सपा और एम आईएम के दर्जनों पदाधिकारियों पार्टी छोड़ कर राकांपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष व जल संपदा मंत्री जयंत पाटिल व गृह निर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू के नेतृत्व में शामिल होने वाले सपा के पूर्व नगरसेवक वाजीद अली खान,कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष जुबैर अंसारी, कांग्रेस पार्टी के इस्माइल मिर्ची, नगरसेवक तफज्जुल अंसारी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगरसेवक सुरेश पाटिल,समाजवादी पार्टी के तेजस पाटिल, एम आईएम के उपाध्यक्ष परवेज़ फ्लाही, कांग्रेस के सुदेश पाटिल, तौसीफ शेख, कबीर शेख आदि दर्जनों पदाधिकारी राकांपा में शामिल हुए।
रिपोर्टर