
पत्नी के चरित्र पर शंका कर उसकी कर दी हत्या, हत्यारे पति ने आत्महत्या करने के लिए तालाब में लगा दी छलांग पति गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 20, 2021
- 1433 views
भिवंडी।। भिवंडी के कामतघर परिसर में मटन का व्यवसाय करने वाले पति ने पत्नी के चरित्र पर शंका कर मटन काटने वाले चाकू से पेट व गले पर हमला कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वही पर पत्नी कि हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने के लिए पास ही स्थित वाराला तालाब में छलांग मार दी। किन्तु स्थानिकों ने उसे तालाब से बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पदमा नगर, मिलिंद नगर में रहने वाले आनंद वाघमारे की कामतघर गांव में बकरे मटन की बिक्री का दुकान है। इस दुकान पर उसकी पत्नी मीना भी साथ काम करती थी। किन्तु कुछ दिनों से आनंद अपनी पत्नी मीना के चरित्र पर शंका करने के कारण दोनों में दररोज झगड़ा हो रहे थे। रविवार रात दोनों दुकान बंद कर घर जा रहे थे। वाराला देवी मंदिर के पास पहुंचाने पर दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू होगा। इस दरमियान आनंद शराब पी रखी हुई थी। वही पर प्लास्टिक की थैली में मटन काटने वाले चाकू को अपने पास रखा था। जिसके कारण आनंद ने प्लास्टिक की थैली से चाकू निकाल पर पत्नी मीना के पेट व गले पर हमला कर दिया। और लहूलुहान मीना को सड़क पर छोड़कर पास ही स्थित तालाब में आत्महत्या करने के लिए पानी में छलांग लगा दी। स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता आशिष जाधव ,नितीन आरकडे, कुंदन सकट, संतोष नीगोले आदि युवकों ने तालाब में छलांग मार कर पानी में डूब रहे आनंद को बाहर निकाला और इस घटना की जानकारी शहर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक मनीष पाटिल, महिला पुलिस उप निरीक्षक सायली शिंदे, पुलिस हवलदार शरद गोसावी, उमेश सांबरे, पंडित जाधव आदि पुलिस कर्मी पहुंचकर आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। वही पर जख्मी हालात में सड़क पर पड़ी मीना को उपचार हेतु स्वं इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। किन्तु उपचार के दरमियान मीना की मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने पत्नी की हत्या के जुर्म में आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्टर