तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी।। ठाणे पुलिस आयुक्तालय कार्यालय परिमंडल -2 भिवंडी के नारपोली पुलिस ने काल्हेर गांव स्थित शिल्पा चौक ,अण्णा इटली सेंटर के सामने से एक तड़ीपार आरोपी को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 142 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक केवणी दिवा निवासी सागर गोरक्ष भोईर (25) विभिन्न अपराधों में लिप्त होने के कारण भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार दो वर्ष के लिए ठाणे, बृहमुंबई , मुंबई उप नगर, रायगढ़ सीमा अंर्तगत से हदपार कर दिया गया था। किन्तु वह पुलिस से अनुमति लिऐ ही काल्हेर गांव स्थित अण्णा इटली के सामने मोखाट घूम रहा था। जिसे नारपोली ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस नाइक रंगनाथ श्रीधर पाटिल की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच पुलिस नाइक एस.डी.शिंदे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट