
भिवंडी पालिका मुख्यालय में महापौर ने फहराया झंडा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 26, 2022
- 768 views
भिवंडी एमसेवा एप्प का उद्घाटन
भिवंडी ।। भिवंडी पालिका मुख्यालय में 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल के हाथों मुख्य ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख, सभागृह नेता विकास निकम, स्थायी समिति सभापति संजय म्हात्रे, प्रभाग समिति दो के सभापति प्रशांत लाड, प्रभाग समिति तीन की सभापति श्रीमति नंदनी महेन्द्र गायकवाड़, नगरसेवक संतोष शेट्टी, अरुण राऊत,मलिक मोमिन, सिद्धेश्वर कामूर्ति, उपायुक्त ( मुख्यालय) दीपक पुजारी, उपायुक्त ( कर) दीपक झिजांड, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़,सहायक आयुक्त डाॅ. अनुराधा पाटिल, प्रणाली घोंगे, विद्युत अभियंता सुनिल पाटिल, सहायक आयुक्त नितीन पाटिल, सुनिल भोईर, बाला राम जाधव,दिलीप खाने, शमीम अंसारी, फैसल तातली, मार्केट विभाग प्रमुख गिरीश घोष्टेकर,जनसंपर्क प्रमुख मिलिद पलसुले आदि भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
वही पर झंडा वंदन के बाद महापौर व आयुक्त ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर सौ. प्रतिभा विलास पाटिल ने भिवंडी एम सेवा एप्प का उद्घाटन किया। यह एप्प द्वारा सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाली सुविधाओं, संपत्ति कर के भुगतान, बकाया कर भुगतान की रसीद ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। इसके आलावा सभी प्रमुख अधिकारियों, पदाधिकारियों की जानकारी, पालिका प्रशासन द्वारा जारी सभी योजना के साथ भविष्य में इस एप्प सेवा में डिजिटल स्वरूप की जानकारी उपलब्ध करवाऐगा। महापौर ने सभी उपस्थित अधिकारियों को मेरी धरती अभियान अंर्तगत हरा भरा रखने के लिए शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के बाद महापौर व आयुक्त ने मुख्यालय परिसर में स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर के पूर्णाकृर्ति पुलते पर पुष्पाहार अर्पित किया। इसके आलावा मनपा के पुराने इमारत के सामने स्थित डाॅ. बाबा साहेब के प्रतिमा तथा शिवाजी चौक स्थित शिवाजी महाराज के अश्वारोही प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया। सभी प्रभाग समितियों के सीमा अंर्तगत स्थित राष्ट्रीय पुरूषों की प्रतिमाओं के साथ ही शहीद स्मारक पर प्रभाग के प्रभाग अधिकारियों व सभापतियों द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
रिपोर्टर