महिलाएं महानगर पालिका के परामर्श केंद्र का लाभ उठाऐ --- महापौर

भिवंडी।। आजकल महिलाओं को विभिन्न स्तरों पर कई सवालों का सामना करना पड़ता है। इसके आलावा महिलाओं पर अत्याचार की संख्या में वृद्धि हुई है। किन्तु वे आगे नही आ सकती‌। यही नही समाज के साथ-साथ परिवार और समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के बारे में बात नहीं कर सकतीं। वे इसके बारे में नहीं जानती। ऐसे समय में महिलाओं को एक अच्छे काउंसलर से अच्छे मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इस समस्या के समाधान हेतु महानगर पालिका के महापौर श्रीमति प्रतिभा विलास पाटिल ने प्रत्येक प्रभाग समितियों के कार्यालयों में महिला परामर्श केंद्र खोलने का निर्णय लिया था। जिसकी शुरुआत शुक्रवार प्रभाग समिति एक के कार्यालय से की गयी है। महापौर ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस सेवा का लाभ उठा सकती है। पहली बार नगर पालिका की ओर से सभी प्रभाग समितियों के कार्यालयों में महिला परामर्श केन्द्र शुरू किया गया। इसके तहत ही आज प्रभाग समिति एक और दो में इस योजना का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर प्रभाग समिति सभापति शरद धुले, प्रशांत लाड, समाज कल्याण विभाग के उपायुक्त नूतन खाडे, सहायक आयुक्त अनुराधा बाबर, दिलीप खाने, फैसल तातली, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, केन्द्र संचालिका स्वाती सिंह, कानूनी सलाहकार व मजदूर नेता एडवोकेट किरण चेन्ने, समाज कल्याण विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी और भारी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट