भिवंडी पालिका की सुरक्षा राम भरोसे‌

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका मुख्यालय की सुरक्षा राम भरोसे है। मुख्यालय की चारदीवारी की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी तो तैनात है किंतु मुख्यालय के अंदर लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद है अथवा बंद करवा दिये गये है। यही नहीं कुछ कैमरों के दिशा में भी परिवर्तन कर दिया गया है। अधिकांश कैमरों में छत पर लगे पंखों का विडियो शूटिंग होती है। आश्चर्य की बात यह है कि मनपा  मुख्यालय के ग्राउंड विभाग में स्थित सुरक्षा विभाग में कर्मचारियों की कमी होने के कारण सीसीटीवी मॉनिटर पर निगरानी रखने के लिए कोई कर्मचारी कार्यरत नहीं है। इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी सुदाम जाधव पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जिम्मेदारी इलेक्ट्रिक विभाग के पास है। इसलिए इस संबध में मेरे पास किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है। इलेक्ट्रिक विभाग के अभियंता सुनिल पाटिल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि जब महानगर पालिका बनी थी तभी सुरक्षा के दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाऐ गये थे। कितने कैमरे चालू है अथवा कितने बंद है और कुल कितने कैमरे है। इसकी जानकारी मेरे पास उपलब्ध नहीं है। गौरतलब हो कि गत दिनों कुछ असामाजिक तत्वों ने अमरावती के आयुक्त डाॅ.प्रवीण आष्टीकर पर स्याही फेंक उनके साथ मारपीट व बदतमीजी की गयी थी। इस घटना को सभी महानगर पालिकाओं के कर्मचारियों ने निषेध व्यक्त किया था। जिसे देखते हुए भिवंडी पालिका के आयुक्त सुधाकर देशमुख ने पालिका मुख्यालय के तीसरे मंजिल पर स्थित आयुक्त कार्यालय की गलियारे में चार लोहे की जाली व ग्रील लगाकर अपनी सुरक्षा सहित अतिरिक्त आयुक्त व उपायुक्त कार्यालयों की सुरक्षा कर ली है। वही पर जन समस्याओं के निवेदन भी उपायुक्त मुख्यालय के पास जमा करने के लिए आदेश दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट