सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौंत

भिवंडी।। भिवंडी के नारपोली सीमा अंर्तगत कामतघर, ब्रम्हानंद नगर यादव होटल के सामने पैदल जा रहे सोनू राम ध्यान सिंह (32) को रिक्शा चालक पंकज कुमार व्ही पांडे ने टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में सोनू सिंह गंभीर रुप से जख्मी हुआ था जिनका उपचार मुंबई के जे जे अस्पताल में चल रहा था। किन्तु उपचार के दरमियान उनकी मृत्यु हो गयी। नारपोली पुलिस ने रिक्शा चालक पंकज कुमार पांडे के खिलाफ भादंवि की धारा 304(अ), 279 और मोटर वाहन कायदा कलम 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार वेडे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट