रमजान ईद के मौके पर शहर में पुलिस तैनात

भिवंडी।। पिछले कई दिनों से लाउडस्पीकर विवाद की पृष्ठभूमि में मुस्लिम बंधुओं का पवित्र महिना रमजान व ईद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ईद के अवसर पर भिवंडी पुलिस ने भारी बंदोबस्त तैनाती की गयी है। जिसकी जानकारी भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। भिवंडी पुलिस सीमा अंर्तगत एक पुलिस उपायुक्त व दो सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में 18 पुलिस निरीक्षक,63 सहायक पुलिस निरीक्षक व उप पुलिस निरीक्षक, 456 पुलिस कर्मचारी, 101 महिला पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इसमें पुलिस आयुक्त नियंत्रण कक्ष से 90 पुलिस कर्मचारी और 5 अधिकारियों का समावेश है। इसके आलावा राज्य रिजर्व बल की पांच टुकड़ियो की तैनाती की गयी है। वही पर सभी पुलिस थाना अपने अपने क्षेत्रों में पथ संचालन करेगी। सभी मुस्लिम बंधुओं से अनुरोध है कि ईद उत्सव को शांति व्यवस्था, कायदा का पालन करते हुए मनाऐ। इस प्रकार का आह्वान भिवंडी पुलिस योगेश चव्हाण ने किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट