अनियमितताओं के बीच टोल हुआ चालू लोकल वाहन से की जा रही वसूली

तलेन ।। काम पूरा हुआ ही नहीं और नगर के वार्ड क्रमांक 1 मिर्जापुर मैं स्थित टोल टैक्स का शुभारंभ कर दिया जबकि टोल प्लाजा पर काम पूरा  नहीं हुआ निर्माण चल रहा है। रोड की सफाई तक नहीं हुई।टोल प्लाजा पर नियम तालिका बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है। रेट लिस्ट का बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है। टोल क्षेत्र पर विद्युत की पर्याप्त सुविधा नहीं है। टोल पर 108 वाहन भी उपलब्ध नहीं है।लोकल वाहनों से टोल वसूली की जा रही है। जबकि नगर के वाहन मालिकों से टोल वसूलना नियम में नहीं आता है। परंतु यहां नियम को ताक में रखकर टोल का शुभारंभ किया गया। टोल पर कई अनियमितता देखी जा रही है। जैसे ही प्रातः टोल टैक्स का शुभारंभ किया गया। वैसे ही टोल टैक्स पर वाहन चालकों में वा कर्मचारियों में एक दूसरे के प्रति विरोधाभास होना शुरू हो गया। टोल टैक्स पर लोकल के कर्मचारियों द्वारा जिस प्रकार वाहन मालिकों चालकों से व्यवहार देखा गया। उससे आने वाले समय में विवाद की स्थिति होने के संकेत मिलना शुरू हो गए। टोल टैक्स के एक कर्मचारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यह ठेका लाखों करोड़ों रुपए में लिया है तो पूरी व्यवस्था की है।हम भी यही के हैं। लोकल के हमें अधिकारियों का समर्थन मिलेगा हमारे ठेकेदार द्वारा सभी को साध लिया है। अनियमितताएं तो चलती रहती है। खर्चा भी तो करते हैं किसी से हमारा कुछ नहीं होने वाला।


इनका कहना है।

आज सुबह 8 बजे मिर्जापुर टोल टैक्स की ओपनिंग हुई है।इसकी कलेक्शन एजेंसी ने ओपनिंग की है।हां अभी यहां पर कोई सुविधा नहीं है।आप सभी देख रहे हैं।टोल पर काम अभी चल ही रहा है।

विशाल प्रकाश सिंह राजपूत/ टोल टैक्स इंचार्ज,तलेन

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट