अंग्रेजी शराब की बिक्री, हुक्का पार्लर व मटका चला रहे है मलवारी ब्रदर्स

भिवंडी ।। ठाणे पुलिस उपायुक्त कार्यालय परिमंडल -2 भिवंडी के शहर पुलिस थाना अंर्तगत स्थित खोका कंपाउड में मलवारी ब्रदर्स अंग्रेजी शराब, हुक्का पार्लर और जुआर मटका आदि अवैध धंधा चालू किया है। ताज्जुब की बात है कि इनके अवैध धंधों की जानकारी शासन व प्रशासन तक होने के बावजूद आज तक कार्रवाई नहीं की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद अब्बास मलवारी कल्याण - भिवंडी रोड़ स्थित विजय सेल नामक दुकान के पीछे राज्य उत्पादन शुक्ल विभाग से किसी प्रकार से अनुमति ना लेते हुए, दमन से विभिन्न किस्म की अंग्रेजी शराब लाकर बिक्री कर रहा है। इसी तरह छोटा मलवारी सलीम अब्बास मलवारी भी पिछले एक साल से आदर्श डांईग के पीछे हुक्का पार्लर चला रहा है। जिसमें शाम ढलते ही युवकों की भीड़ लग जाता है। इसी तरह अब्दुल अब्बास मलवारी भी किसी से कम नहीं है। कुबेरा व आंमत्रण होटल के पास खुले जगह पर मटका जुआर का धंधा शुरू किया है। हालांकि शहर पुलिस ने गत दिनों इसी मटका जुआर अड्डे पर छापेमारी कर मटका जुआर की चिट्ठी लिख रहे राइटर्स को गिरफ्तार किया था। बतादें कि खोखा कंपाउड परिसर में पॉवर लूम कारखाना अधिक होने के साथ साथ यहां से कपड़े गठान‌ की कई गोदाम है। इन गोदाम में दिहाडी मजदूरी करने वाले मजदूरों की संख्या अधिक है। इन्हीं दिहाड़ी मजदूरों को लखपति बनाने का सपना दिखाकर मलवारी ब्रदर्स खुले आम मटका जुआर, अंग्रेजी शराब, हुक्का पार्लर का धंधा शुरू किया है। अवैध रूप से चल रहे धंधे को स्थानीय निवासियों सहित जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट