भिवंडी में आधा दर्जन से ज्यादा पार्टी के पदाधिकारियो‌ के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका मुख्यालय गेट के सामने, स्व.राजीव गांधी उड़ान पुल के नीचे धरना प्रदर्शन कर रहे पाॅप्युलर फ्रंट आॅफ इंडिया पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष सहित अन्य सात पदाधिकारियो‌ के खिलाफ निजामपुरा पुलिस ने भादंवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कल शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के बाद पाॅप्पुलर फ्रंट आॅफ इंडिया पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष आशिक जमील शेख, शोहेब मोहम्मद अली अंसारी, वसीम अख्तर अंसारी, मोहम्मद उमर मोहम्मद रमजान अंसारी, परवेज़ शब्बीर खान, मंजूर अहमद खान, मोहम्मद खुर्शीद लाल मोहम्मद अंसारी और माझ अहमद मुख्तार अहमद शेख ने बिना पुलिस अनुमति के ही धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि केन्द्रीय जांच एजेंसी व प्रवर्तन निदेशालय ( ई.डी.) ने पाॅप्युलर फ्रंट आॅफ इंडिया पार्टी के बैंक खाता को सील कर दिया है। जिसके विरोध में पार्टी के पदाधिकारियो‌ ने जकात नाका पर इकठ्ठा होकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि सभी गिरफ्तार पदाधिकारियो‌ को सी आरसीपी 41(1)(अ) तहत नोटिस देकर बाद में रिहा कर दिया। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक ए.डी. पवार कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट