भिवंडी में पल्स पोलियो मुहिम की शुरुआत

भिवंडी।। भिवंडी पालिका के १५ स्वास्थ्य केन्द्रों पर आज से उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो मुहिम की शुरुआत की गयी। जिसका उद्घाटन सुबह ९  बजे के दरमियान स्वं. इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल एवं पालिका कार्यक्षेत्र स्थित नदीनाका के स्वास्थ्य केंद्र पर पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजयकुमार म्हसाल ने किया है। इस कार्यक्रम में शहर के धार्मिक गुरू, मौलाना मुफ्ती हुजैफा, पालिका के मुख्य वैद्याकिय अधिकारी डॉ.बुशरा सय्यद, डब्ल्यू.एच.ओ.अधिकारी डॉ.किशोर चव्हाण,आय.एम.ए.के अध्यक्षा उज्वला बर्दापूरकर, आर.सी.एच अधिकारी डॉ.वर्षा  चौधरी और डॉ.जयवंत धुले डॉ.रुकय्या कुरेशी व वैद्यकीय आरोग्य विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद थे। इस मुहिम के अंर्तगत आज संपूर्ण भिवंडी शहर में ० से ५ वर्ष के सभी बच्चों का पल्स पोलियो का टीकाकरण दिया गया। इसके आगे भी ५ दिन  तक लगातार घर घर जाकर बच्चों को पल्स पोलियो की डोज दी जायेगी। पालिका के मुख्य वैद्याकिय अधिकारी डाॅ.बुशरा सय्यद ने कहा कि सभी नागरिक अपने परिवार के ० से ५ वर्ष के सभी बच्चों को पल्स पोलियो का विशेष टीकाकरण करवाकर भिवंडी शहर को पोलियो से मुक्त करने के लिए पालिका का सहयोग करने की अपील की है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट