
बत्कम्मा देवी का भावपूर्ण वातावरण में किया गया विसर्जन।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 18, 2018
- 469 views
विसर्जन समारोह में ४० हजार महिलाओं ने भाग लिया।
नवरात्रोत्सव के दौरान भिवंडी शहर क्षेत्र में तेलुगू समाज के बंधुओं द्वारा घर घर में स्थापित किए गए बतकम्मा देवी की प्रतिमा को बुधवार को मध्यरात्रि में बडे हर्षोल्लाष के साथ भावपूर्ण उत्साह से विसर्जन किया।
उक्त अवसर पर तेलुगू समाज की महिला,पुरुष जुलूस भारी संख्या में सहभागी हुए। उक्त अवसर पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए विशेष पुुलिस बल को तैयनात किया गया था।शहर के कामतघर, शेलार,कोंबडपाडा ,कामवारी, भादवड तालाब , वरालादेवी तालाब में मध्यरात्रि देर तक विसर्जन कार्यक्रम शुरू था। भिवंडी शहर के वरालादेवी तालाब स्थित विसर्जन स्थल पर भाजपा व तेलुगू समाज बंधु मंडल द्वारा बनाए गए स्वागत कक्ष में सांसद कपिल पाटिल,विधायक महेश चौघुले, भाजपा जिलाध्यक्ष व नगरसेवक संतोष शेट्टी ,नगरसेवक सुमित पाटिल ,निलेश चौधरी सहित आदि ने महिलाओं व भक्तों का स्वागत करते हुए शुभेच्छा दी।
सायंकाल फूलों से सजावट की गई टोपली में देवी की प्रतिमा रखकर उसे सिर पर लेकर महिलावर्ग पारंपारिक वेशभूषा परिधान कर बड़े उत्साह के साथ नृत्य करते हुए बहुत सी जगहों पर पूजा कर स्वागत किया गया। भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी व स्वाभिमान संस्था द्वारा भक्त गणों को पोहे व पीने के लिए ठंडा पानी वितरित किया गया है जो पूर्व कई वर्षों से निरंतर जारी है । बतकम्मादेवी विसर्जन कार्यक्रम के अवसर पर भिवंडी मनपा द्वारा उक्त सभी की साफसफाई तथा सुव्यवस्था की गई थी तथा अग्निशमन दल के जवान भी तैयनात किए गए थे। परिणामस्वरूप बत्कम्मा देवी का विसर्जन भक्तों ने भावपूर्ण वातावरण में किया
रिपोर्टर