
कल शुक्रवार को होगा भिवंडी पालिका के वार्डों के आरक्षण की घोषणा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 04, 2022
- 373 views
भिवंडी।। आगामी दिनों में भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका के आम चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग के आदेशानुसार वार्ड की सीमा की रचना जाहिर करने के बाद कल शुक्रवार 5 अगस्त को आरक्षण की घोषणा की जायेगी। बतादें कि इस बार तीन सदस्यीय पैनल पद्धति के नुसार 34 प्रभाग बनाऐ गये है, जिसमें सदस्यों की संख्या 101 होगी। आज शुक्रवार 5 अगस्त को सुबह 11 बजे अंजूर फाटा स्थित मानसी भरत गडा डिग्री कॉलेज के शांति चंदन हॉल में वार्डों के आरक्षण की घोषणा की जायेगी। गौरतलब हो कि 33 वार्डों में तीन सदस्य औ एक वार्ड में दो सदस्य कुल 101 सदस्यों की संख्या होगी। जिसमें 51 सदस्य महिलाए होगी और अनुसूचित जाति के लिए तीन सीटों पर दो अनुसूचित जाति व एक सीट पर अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित है और 27 सीटें पिछड़े वर्ग के लिए सीटें आरक्षित है जिसमें 14 सीटें महिलाएं के लिए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 70 सीटें है जिसमें 35 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यदि इस आरक्षण ड्रा पर कोई आपत्ति या सुझाव है तो 6 से 12 अगस्त के बीच पालिका मुख्यालय में स्थित चुनाव कार्यालय अथवा वार्ड समिति कार्यालय में नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
रिपोर्टर