नगर परिषद तलेन में भाजपा के नारायण सिंह यादव बनें अध्यक्ष, मधु विनोद यादव बनी उपाध्यक्ष

तलेन ।। नगर परिषद तलेन में   शुक्रवार को  अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर भाजपा के   प्रत्याशी श्री नारायण सिंह यादव निर्वाचित हुए तथा उपाध्यक्ष पद पर श्री मधु विनोद यादव ने जीत हासिल की। आपको बता दें की नगर परिषद तलेन में भाजपा को, भाजपा के 9 पार्षद व तीन निर्दलीयों का समर्थन प्राप्त था। भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री नारायण सिंह यादव को  9 मत प्राप्त हुए  भाजपा के ही  प्रतिद्वंद्वी रुप में खड़े  अध्यक्ष पद प्रत्याशी  श्री कैलाश यादव  को 6 मत मिले ।  उपाध्यक्ष  पद के प्रत्याशी को  श्रीमती मधु विनोद यादव 7... मत प्राप्त हुए  भाजपा प्रत्याशी  संजू राठौर को 5 मत प्राप्त हुए, तथा श्रीमती अनीता अजब सिंह वंशकार को 3 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के तीनों दावेदार भाजपा  के ही थे ।

निकला विजय जुलूस

नगर परिषद पर विजय हुए अध्यक्ष नारायण सिंह यादव व उपाध्यक्ष पर विजय हुए मधु विनोद यादव का भव्य विजय जुलूस , डीजे  व जेसीबी के   निकला। विजय प्रत्याशियों का नगर में जगह-जगह स्वागत माला पहनाकर किया गया। इस विजय जुलूस में कॉफ़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट