पालिका के पूर्व नगरसेवक द्वारा किया गया राष्ट्रीय ध्वज का वितरण

भिवंडी।। भिवंडी शहर में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के नागरिकों में अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए उत्सुक है। इसके लिए पालिका प्रशासन की ओर से पालिका मुख्यालय सहित सभी प्रभाग कार्यालयों में तथा भिवंडी तहसीलदार द्वारा तहसीलदार कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज के बिक्री केन्द्र खोले गए हैं। इन केन्द्रों पर बहुत ही कम दाम में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध है। इसके अलावा कई सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होकर घरोघर तिरंगा झंडा पहुँचाने के कार्य में जुटे हुए है। इसी क्रम में आजमी नगर, दरगाह दिवान शाह परिसर के पूर्व नगरसेवक वसीम अंसारी भी घरोघर जाकर तिरंगा झंडा पहुंचाने के कार्य में शामिल है। इनके इस कार्य से पूरे परिसर में तिरंगा झंडे से भर चुका है लोग अपने अपने घरों व दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया कर स्वतंत्रता का जश्न मना रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट