पालिका की ओर से शासकीय इमारतें व चौक पर सजावट

भिवंडी।। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक घर-घर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पालिका मुख्यालय, सभी वार्ड समिति कार्यालय, महत्वपूर्ण चौक,पत्थर स्कूल,शहीद स्मारक, सभी राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाएं, सभी शासकीय इमारतों पर तिरंगे की रोशनी लगाकर सजावट की गई है। इसके आलावा अन्य सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्वं राजीव गांधी चौक, पंडित नेहरू चौक सहित शहर के महत्वपूर्ण चौक ,ऐतिहासिक वराला तालाब,नाना नानी पार्क, इंदिरा गांधी उद्यान, भाऊसाहेब धामणकर की प्रतिमा आदि जगहों पर बिजली की रोशनी लगाई गई  है। जिसका निरीक्षण स्वयं पालिका आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने किया है। बतादें को महानगर पालिका की ओर से शहर की प्रसिद्ध इमारतों को तिरंगा रोशनी से रोशन किया गया है। घर-घर तिरंगे के अवसर पर शहर में 500 मीटर महा त्रिरंगा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। बाइक रैली, विभिन्न स्कूलों द्वार प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। पुलिस विभाग द्वारा मैराथन प्रतियोगिता से शहर में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव मनाने के लिए नागरिक उत्साहित है और सभी नागरिक इस उत्सव में भाग ले रहे है। अन्य सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ व्यावसायिक भवनों में भी विद्युत रोशनी की व्यवस्था की गई है। लोग अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर कर उत्साह के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मना रहे है। इस अवसर पर उपायुक्त दीपक जिंझाड, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़, विद्युत अभियंता सुनील पाटिल, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले उपस्थित थे। इस प्रकार की जानकारी पालिका आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने दी है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट