गोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान का चल समारोह

तलेन ।। नगर में वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा नवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार को वाल्मीकि मोहल्ले से पवित्र छड़ी निशान की पूजा अर्चना कर, सायं 5:00  बजे छड़ी निशान का चल समारोह ढोल धमाका ,डीजे के साथ  निकला। इस  छड़ी निशान चल समारोह  का , नगर में गायत्री परिवार, नगर परिषद,  सेवा भारती द्वारा,व अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह, पुष्प वर्षा कर व फल , फरियाली का वितरण कर स्वागत किया गया । पवित्र छड़ी निशान चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ उगल नदी पहुंचा जहां पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात चल समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित वाल्मीकि समाज द्वारा थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, हरिसिंह केशवाल, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी,महेश पवार, रामकृष्ण यादव, मुकेश यादव लाला व आदि का साफा व माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।इस छड़ी निशान चल समारोह में,  ताराचंद वाल्मीकि, रामपाल वाल्मीकि मनोज वाल्मीकि, बबलू, अजय वाल्मीकि,नगर  अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, पार्षद कैलाश मोहन यादव , पार्षद लक्ष्मी नारायण यादव, पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम यादव, पार्षद महेश यादव, पार्षद पप्पू अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद यादव, प्रवीण जैन, महेश  भतकरिया, शिक्षक राकेश यादव, महेंद्र यादव,सतीश यादव, पवन यादव, पिंकेश यादव, पवन नाथ ,धन सिंह यादव सहित नगर के कई वरिष्ठ जन शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट