लम्पी का टीकाकरण करने के साथ ही गोवंशी पशुओं का निरीक्षण

भिवंडी।। तेजी के साथ फैल रहे लप्पी वायरस के कारण किसान अपने जानवरों को बचाने के लिए सतर्क हो गऐ है। तालुका के कई क्षेत्रों में इस वायरस ने दस्तक दी है। जिसके कारण पंचायत समिति के पशुधन विकास अधिकारी डॉ.देवश्री जोशी ने राज्य शासन के आदेशानुसार सभी गौवंशीय जानवरों का मुफ्त में टीकाकरण करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया की इस वायरस के लक्षण तलवली गांव के जानवरों में दिखाई पड़े है। जिसके कारण आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में पशुओं का टीकाकरण किया जायेगा। इसके बाद लोनाड व वालशिंद क्षेत्रों में टीकाकरण होगा। गौरतलब हो भिवंडी तालुका में लगभग 34 हजार भैंस,भैसा, गाय व बैंल है। जिसमें में 9 हजार 500 गौवंशीय जानवरों का समावेश है। अभी तक भैंसों में इस रोग के लक्षण नहीं पाए गये है, सरकार के निर्देशानुसार गोजातीय जानवरों का टीकाकरण किया जा रहा है।डॉ.देवश्री जोशी ने बताया कि पशुपालकों को निर्देशित किया जा रहा है कि पशुओं की जांच कर लक्षणों वाले पशुओं के संबंध में सावधानी बरती जाऐ। इसके आलावा डॉक्टरो की टीम तालुका के गौशाला व तबेलों का निरीक्षण कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट