तड़ीपार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ तलवार बरामद

भिवंडी।। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 के अंर्तगत शांतिनगर पुलिस ने एक तड़ीपार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही दूसरी घटना में एक व्यक्ति के पास से तेजधार वाली तलवार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर के सब्जी मार्केट स्थित चाल में रहने वाले अकबर हुसैन अब्दुल अजीज शेख (47) को भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार 24 जनवरी 2022 को ठाणे जिला, मुंबई शहर सहित उपनगर और पालघर जिले के सरहद से दो वर्ष के लिए तड़ीपार कर दिया गया था। किन्तु वह किसी पुलिस अधिकारी से आने के लिए अनुमति ना लेकर, दो दिसम्बर को अजय होटल के समीप, शांतिनगर में भ्रमण कर रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर शांतिनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह नागांव के हाजी कंपाउंड निवासी मोहम्मद नदीम मोहम्मद इब्राहिम मोमिन (20) सागर प्लाजा होटल के सामने सार्वजनिक रास्ते पर एक तीक्ष्ण धारदार वाली लोहे की तलवार लेकर लोगों में दहशत निर्माण किया था। जिसकी जानकारी मिलने पर शांतिनगर पुलिस ने धारदार तलवार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नाईक किरण हंणमत जाधव की शिकायत पर उसके विरूद्ध भारतीय हथियार कायदा कलम 4(25), महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 37 (1),125 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक बी.एन.शेलके कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट