
7 लोगों पर मारपीट व एक्ट्रासिटी कायदा नुसार मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 03, 2023
- 335 views
भिवंडी ।।भिवंडी तालुका के गणेशपुरी पुलिस थाना अंर्तगत अकलोली ग्राम पंचायत में एक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जमाती समाज के दंपत्ति पर सात लोगों द्वारा मारपीट व अत्याचार करने की घटना घटित हुई है। जिसकी शिकायत पर गणेश पुरी पुलिस थाना ने सभी के खिलाफ मारपीट सहित एक्ट्रासिटी एक्ट्र नुसार मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अकलोली ग्राम पंचायत में रहने वाली फियार्दी स्वाती विकास चौहाण तथा इसी परिसर में लाॅजिग वोडिंग का व्यवसाय करने वाले प्रदीप रंगराव पाटिल व विजय रंगराव पाटिल के लाजिंग वोडिंग की टंकी से निकलते गंदा पानी के कारण विवाद हुआ था। जिसकी फियार्दी ने गणेशपुरी थाना में उक्त लोगों के खिलाफ गुनाह भी दाखिल करवाया था। इसके बाद भी सामने के लोगों ने बार बार प्रताड़ित करना जारी रहा। 31 दिसम्बर को रात साढ़े ग्गारह बजे घर के सामने हो रहे झगड़े का कारण पूछने पर वर्षा प्रदीप राव पाटिल, रेखा प्रदीप पाटिल, आकाश प्रदीप पाटिल, प्रदीप रंगराव पाटिल, राकेश रंगराव पाटिल, अक्काबाई किशोर पाटिल और जागती पाटिल राकेश रंगराव पाटिल ने पुनः जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट की। गणेश पुरी पुलिस थाना के सभी के खिलाफ मारपीट व एक्ट्रासिटी एक्ट्र के तहत मामला दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रिपोर्टर