
शिक्षा सुधार समिति शिक्षा के मुद्दे पर अब मुख्यमंत्री निवास तक करेगी मशाल पैदल मार्च - काॅ.विजय कांबले
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 08, 2023
- 306 views
भिवंडी।।भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका परिक्षेत्र अंर्तगत चल रहे निजी स्कूलों के मनमानी व बच्चों के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ काॅ.विजय कांबले के नेतृत्व में शिक्षा सुधार समिति के बैनर तले बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री निवास तक मशाल पैदल मार्च करने का ऐलान पत्रकार परिषद के दरम्यान विजय कांबले ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया अनेक स्कूल प्रबंधको द्वारा बच्चों पर अत्याचार किया जा रहा है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले दिनों विस्डम स्कुल प्रबंधक द्वारा 6 विद्यार्थियों को पोस्ट द्वारा लिविंग सर्टिफिकेट भेजकर उन्हें स्कुल से निकाल दिया और आरोप लगाया कि उक्त विद्यार्थी स्कुल में दुर्व्यवहार करते है। स्कुल की मनमानी के खिलाफ शिक्षा सुधार समिति के अध्यक्ष काॅ.विजय कांबले के नेतृत्व में इमरान शेख, रेहान अंसारी आदि की उपस्थिति में आन्दोलन किये गया। लेकिन मनपा प्रशासन और शिक्षा विभाग में चक्कर काटते - काटते कोई भी मार्ग नहीं निकला। जिसके फलस्वरूप आज भी सभी 6 विद्यार्थी घर पर बैठे है। जिनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। विद्यार्थियों के भविष्य बचाने के उद्देश्य से शिक्षा सुधार समिति ने भिवंडी न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जहां पर न्यायमूर्ति ने मनपा प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्कुल से विद्यार्थियों को इस तरीके से निकाले जाने का कोई भी प्रावधान नहीं है और मानपा आयुक्त को आगे की कार्रवाई करके अहवाल 90 दिनों में न्यायालय में दाखिल करने को निर्देश दिया है। काॅ.विजय कांबले और इमरान शेख ने कहा की अगर मनपा आयुक्त या शिक्षण विभाग अधिकारियो ने जल्द से जल्द इन विद्यार्थियों को न्याय नहीं दिलाया। तो वो शिक्षा सु्धार समिति के बैनर तले काॅ.विजय कांबले के नेतृत्व में हजारों की संख्या में अभिभावक व विद्यार्थी राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निवास स्थान तक मशाल पदयात्रा आयोजित कर पालिका प्रशासन व शिक्षण विभाग के खिलाफ तीव्र आक्रमण आन्दोलन करेंगे।
रिपोर्टर