
भिवंडी पालिका मुख्यालय में महा रक्तदान शिविर का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 09, 2023
- 310 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका मुख्यालय की मुख्य इमारत के भूतल मंजिल पर शासन के आदेशानुसार महा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान पालिका के वैद्यकिय स्वास्थ्य विभाग व संकल्प रक्तपेढी कल्याण के तज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में किया गया था। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सुबह 10 बजे पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल के शुभ हस्ते किया गया। पालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे ने इस महा शिविर में स्वत: रक्तदान किया। वही पर आयुक्त ने पालिका कर्मचारियों से रक्तदान करने के लिए आह्वान किया। देर शाम तक पालिका के विभिन्न विभागों के 55 अधिकारी / कर्मचारियों ने रक्त दान किया था।
रिपोर्टर