विकास यात्रा के दौरान विधायक राज्यवर्धन सिंह ने किया गेहूं खेड़ी में 1 करोड़ 28 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण


 तलेन ।। भाजपा की विकास यात्रा के नोवे दिन नरसिंहगढ़  विधायक राज्यवर्धन सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम गेहूखेड़ी से यात्रा के प्रारंभ होकर ग्राम भरेड चोमा सरसखेड़ी ग्रामो में भी पहुँची गांव गेहूं खेड़ी  में  कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती को पूजा अर्चना के साथ हुआ वही गेहूखेड़ी में जनसभा का भी आयोजन हुआ । विधायक ने 1 करोड़ 26 लाख से निर्मित नलजल योजना व 1 लाख 80 हजार से निर्मित शांति धाम का  लोकार्पण किया  वही अतिथियों का स्वागत सरपंच विजेंद्र सिंह भाटी द्वारा साफा व माला पहना कर किया वही इस मौके मंच पर पर जिला महामंत्री   कैलाश सोनी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी , कृष्ण पाल सिंह परमार मेजर बना ,कैलाश   राज  राधेश्याम  राजपूत, भूपेंद्र रुहेला , देवी सिंह सिंह गुर्जर   ,देवी सिंह रुहेला ,श्रवण पाटीदार ,निशांत शर्मा ,थाना प्रभारी शैलेन्द्र चंद्र कर्नाटक जे ई दिनेश चौहान उपस्थित थे । वही विधायक द्वारा विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया व गांव की  समस्यों का  मोके पर ही  निराकरण किया तथा लाडली लक्ष्मी के प्रमाण पत्र भी वितरित किये वही इस मौके पर  महावीर बना  , विजेंद्र बना  ,चैन सिंह गुर्जर ,शिवा यादव ,पर्वत सिंह उमठ पिछड़ा वर्ग मोर्च मंडल अध्यक्ष  मोहन रुहेला  सचिव चन्दर सिंह रुहेला  उपस्थित थे ,आभार मंडल महामंत्री योगेश पाटीदार ने माना ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट