
अपना पूर्वांचल महासंघ का वार्षिक कैलेंडर उपयोगी व संग्रहणीय - कृपाशंकर सिंह
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Feb 24, 2023
- 521 views
नवी मुंबई : अपना पूर्वांचल महासंघ द्वारा वार्षिक कैलेण्डर 2023 का विमोचन पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह ,अमरजीत मिश्रा के हाथो कराया गया है। यह कैलेण्डर उपयोगी व संग्रहणीय हैं। इसमें प्रत्येक माह के तिथि पर्वों का समावेश किया गया है, जो कि इसे अधिक उपयोगी होने का मनोगत कृपाशंकर सिंह ने व्यक्त की हैं।अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड अशोक कुमार दुबे ने बताया कि इस कैलेंडर में तिथि के साथ- साथ इसमें बैंक अवकाश, त्योहारों को भी प्रकाशित किया गया हैं। इसमें विविध जानकारियां मिलती हैं।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एड अशोक कुमार दुबे के साथ राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद्र दीक्षित,संयोजक अंब्रीश दुबे ,विवेक त्रिवेदी आदि उपस्थित थे | इस कैलेंडर को तैयार करने में प्रसिद्ध उद्योगपति सूर्यमणि त्रिवारी ,महासंघ के पवन सिंह ,राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद मिश्रा ,अंजलि शुक्ला ,कोषाध्यक्ष मनोज राय ,राष्ट्रिय सचिव अरविन्द मिश्रा उर्फ़ पिंटू ,करन पांडेय आदि संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों का अहम् योगदान रहा।
रिपोर्टर