महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, हालत नाजुक

सोनभद्र. करमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी घात लगाए बैठे पड़ोसी पिता-पुत्रों ने उसे बंधकर बना लिया। हाथ-पैर बांधकर आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी ने बताया मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मेडीकल टीम भी जांच के लिए बनाई गई है।  

 सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी ने बताया मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मेडीकल टीम भी जांच के लिए बनाई गई है।  

 पीड़ित महिला ने बताया कि 15 माह पहले गांव के चन्द्रबली की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में महिला का पति का आरोपी है। इसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। शनिवार सुबह वह शौच के लिए घर से बाहर गई, तभी झाड़ियों में पहले से बैठे राम स्वरुप व उनके दो बेटे राजेश व सुरेश ने बंधक बनाकर दरिंदगी की है। सुबह वह ग्रामीणों को तड़पते हुए झाड़ियों में पड़ी मिली।  

 घटना की सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता का हाथ-पैर खोलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमा में भर्ती कराया, जहां हालात गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ममता ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके चलते उसकी हालत खराब है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट