
भिवंडी में नकली पुलिस गैंग का आंतक, सोने की चैन की ठगी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 12, 2023
- 302 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर के सड़कों पर नकली पुलिस बनकर लूटपाट करने वाली घटना थमने का नाम नही ले रही है। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से काम पर जा रहे दो लोगों से नकली पुलिस बने दो लोगो ने गले से 65 हजार का सोने का चैन निकलवा कर हाथ के हेराफेरी द्वारा लूट कर फरार होने की घटना मानकोली उड़ान पुल के नजदीक कल सुबह साढ़े 8 बजे के दरमियान घटित हुई है। हाइवे के किनारे सादे वर्दी में खड़े नकली पुलिस डकैती व मर्डर का भय दिखाकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे है।पुलिस हर बार केस तो दर्ज कर रही है।लेकिन आरोपियों को पकड़ने में असफल साबित हो रही है। जिसे लेकर राहगीरों में भय का माहौल व्याप्त है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवा पूर्व के दातिवली रोड पर रहने वाले बाबू विलास बोरचटे (32) स्थानीय मनकोली इलाके में ब्लू डार्ट कंपनी में काम करते है। रविवार की सुबह 8.30 बजे वे अपने दोस्त सचिन महादेव मांजरेकर के साथ मोटरसाइकिल द्वारा काम पर जा रहे थे। उक्त दोनो मुंबई नाशिक हाइवे द्वारा मानकोली उड़ान ब्रिज से 30 मीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि उसी दरम्यान उन्हें दो लोगों ने रोका और खुद को पुलिस बताया और कहा कि कल रात ही आगे डकैती व मर्डर हुआ।तुम लोग कहा घूम रहे हो।खुद को पुलिस बताने वाले ने इस दौरान बाबू से उनके गले की चैन निकाल कर कागज में रखने को कहा। जैसे ही उन्होंने अपने चैन को कागज में रखा इसी दरम्यान दोनो ने कागज की पुड़िया बदल लिए और उन्हें दूसरा कागज देकर फरार हो गया। चैन की कीमत 65 हजार रुपया था। कुछ दूर जाने के बाद जब उन्होंने कागज खोला तो उसमें मिट्टी व पत्थर निकाला। जिसके बाद उन्हों खुद को ठगे जाने का एहसास हुआ और वे नारपोली पुलिस स्टेशन में जाकर नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो अज्ञात लोगो पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में नारपोली पुलिस जुट गई है।
रिपोर्टर