
चोरों का अनोखा कारनामा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 01, 2023
- 210 views
झगड़े की आड़ में महिला के गले छीना मंगलसूत्र
भिवंडी।। भिवंडी में चोर कभी नकली पुलिस बनकर तथा कभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दररोज महिलाओं के गले से चैन, मंगलसूत्र छीन लेने की घटना को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में चोरों ने एक अलग अंदाज़ में महिला के गले से 55 हजार रूपये कीमत के मंगलसूत्र छीन लेने की घटना को अंजाम दिया है। इस लूट की शिकार हुई महिला ने एक व्यक्ति के विरूद्ध नारपोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक साठेनगर की रहने वाली महिला निर्मला नितीन पवार के मकान के सामने कल 12 बजे के दरमियान किरण सरवदे तथा एक अन्य व्यक्ति आपस में झगड़े कर रहे थे। इस दरमियान निर्मला नितीन पवार ने झगड़ रहे दोनों व्यक्तियों से कहा कि मेरे घर के पास क्यों झगड़े कर रहे है दूर जाकर झगड़े करें। इस दरमियान झगड़े कर रहे दो व्यक्तियों में किरण सरवदे ने उसके पास आकर महिला को हाथों से मारते हुए उसके गले से 55 हजार रूपये कीमत का मंगलसूत्र छीन कर भागने का प्रयास किया। इस दरमियान इसी गल्ली में रहने वाली महिला ने चोर को पकड़ने की कोशिश की किन्तु चोर ने उसे भी धक्का देकर फरार होने में कामयाब हुआ है। नारपोली पुलिस ने शिवाजी नगर के रहने वाले किरण सरवदे नामक व्यक्ति के विरूद्ध भादंवि की धारा 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल कर रहे है।
रिपोर्टर