दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहित ने लगाई फांसी,मौत

भिवंडी।। ससुराल वालों के ताने और प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ अपराध दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका प्रगति म्हात्रे का विवाह 4 मई 2023 को हाइवे दिवा दिवे अंजूर गांव निवासी केतन महादेव म्हात्रे के साथ हुआ था। इसी गांव में अपने पति समेत सास ससुर के साथ रहती थी। प्रगति के पिता ने शादी में 9 तोला सोना दहेज में दिया था। किन्तु शादी के दो महिने बाद उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज़ कम देने का कारण बताकर झगड़ा करना शुरू दिया । प्रगति ने इसकी शिकायत अपनी माॅ और बड़ी बहन से की थी। जिसके बाद प्रगति के मायके वाले ससुराल पक्ष को समझाने के बाद प्रगति का उत्पीड़न करना बंद कर दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रगति से फ्लैट खरीदने तथा रोजगार के लिए डंपर खरीदने के लिए मायके से पैसा लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। अगस्त के पहले सप्ताह में केतन ने दहेज़ लाने के लिए प्रगति को मारा और अपने घर वाले से अलग होकर इसी इमारत के पहले मंजिल पर उसे लेकर रहने लगा। इस बात को जब उसके मायके वाले को पता चला तो उसके माता पिता ने ससुराल पक्ष से बात की और प्रगति को परेशान नहीं करने के लिए कहा। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रगति ने जिसका तीन आडियो व वीडियो बनाकर 15 अगस्त की सुबह अपने पिता के वाट्शाप पर भेजा और ससुराल पक्ष से तंग आकर अपने रहते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नारपोली पुलिस ने उसके पति केतन म्हात्रे, ससुर महादेव म्हात्रे,जेठ अजय महादेव म्हात्रे तथा सासू निशा महादेव म्हात्रे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304( बी),398( ए) के तहत मामला दर्ज कर उसके पति केतन म्हात्रे को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट ने केतन म्हात्रे को 21 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। इस घटना की जांच नारपोली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट