
तड़ीपार किये गये दो बदमाश दो दिन में गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 22, 2023
- 269 views
भिवंडी।। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 के निज़ामपुरा पुलिस की टीम दो दिन के भीतर अलग अलग क्षेत्रों से तड़ीपार किये गये दो बदमाशों को मुद्दतपूर्व होने से पहले ही शहर में घूमते हुए दिखाई पड़ने पर गिरफ़्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस हवलदार की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुंबई पुलिस कायदा कलम 142 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक निज़ामपुरा के चक्कीचाल के रहने वाले मोहम्मद सईद रईस कुरेशी उर्फ रविश सोला (31) भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार तीन मार्च 2023 को ठाणे जिले के बाहर 18 महीने के लिए तड़ीपार किया था। किन्तु वह पुलिस के अनुमति बिना ही अपने घर के पास घूमते दिखाई पड़ा । जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इसी तरह बारक्या कंपाउंड, आयशा मस्जिद के पीछे रहने वाले महबूब जब्बार पटेल (36) को पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार 8 जून 2023 को ठाणे जिला,पालघर,मुंबई , मुंबई उपनगर से एक वर्ष के लिए तड़ीपार किया था। किन्तु वह पुलिस उपायुक्त के आदेश को भंग करते हुए उसके लिए वर्जित किया गया क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है।
रिपोर्टर