‌भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची तलेंन यात्रा का नगर में हुआ भव्य स्वागत


तलेन || भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा राजगढ़ जिले के नगर तलेन पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा का नगर में ढोल धमाकों के साथ भव्य स्वागत हुआ। जहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए।सिंधिया का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों ने 51 किलो की फूल माला से किया गया  वही सिंधिया ने अपने भाषण से पूर्व डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर फूल  माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए  तलेन में आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा नरसिंहगढ़ के लिए शाजापुर के लिए सारंगपुर के लिए  न   मै मंत्री हु न में सांसद हू मैं तो आपके परिवार का सदस्य हुं  मैं नेता नहीं जनता का सेवक हुं ।  यह जनता मेरा परिवार है। सिंधिया परिवार का जीवन में लक्ष्य राजनीति का नहीं है जीवन में अगर लक्ष्य है तो वो  लक्ष्य जन सेवा का है वो लक्ष्य प्रगति का है वो लक्ष्य विकास का है। जीवन का लक्ष्य राजनीति नहीं जनता के विकास का होना चाहिए।जीवन का लक्ष्य राजनीति नहीं होनी चाहिए जीवन का लक्ष्य जन सेवा होना चाहिए राजनीति केवल उस  लक्ष्य को पूर्ण करने का माध्यम होना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी की यात्रा नहीं यह यात्रा मध्य प्रदेश सरकार की नहीं है यह यात्रा  मध्य प्रदेश की जन जन की  विकास और प्रगति की यात्रा है।।  मंच से  प्रदेश सरकार  की जनकल्याण कारी योजनाओं  जम   कर बखान किया उन्होंने कांग्रेस पर  कटाक्ष करते हुए कहां की कांग्रेस की सरकार शून्य की सरकार है भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूण्य की सरकार है इस इसके पर  मंच पर बंशीलाल गुर्जर ,तेज बहादुर सिंह, हनुमान प्रसाद गर्ग, सांसद रोडमल नागर, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, रघुनंदन शर्मा ,मोना सुस्तानी, दिलवर यादव, विधायक  राज्यवर्धन सिंह, विधायक  कुंवर कोठार, , पूर्व विधायक मोहन शर्मा, गौतम टेटवाल, देवी सिंह सोंधिया, कैलाश राज , कैलाश सोनी,  नीलम सोनी ,नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव , मंडल अध्यक्ष जगदीश लवंशी, कृष्ण पाल सिंह परमार, लक्ष्मी नारायण यादव , चंद्रर सिंह यादव कैलाश  यादव उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव, पार्षद गण राधेश्याम यादव, महेश यादव, पप्पू अहिरवार, गोविंद यादव, आजाद वंशकार, महेश भतकारिया, योगेश पाटीदार,   सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट