
भारतीय मजदूर संघ की ओर से भिवंडी नगर पालिका के सामने एक दिवसीय भूख हड़ताल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 30, 2023
- 395 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अजय वैद्य से शिकायत के बाद मनपा प्रशासन का मनमानी कार्यभार शुरू है। जिसके कारण कुशल कर्मचारियों को नुकसान पहुंच रहा है। मनपा प्रशासन सहित राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सोमवार को भिवंडी शहर महानगर पालिका मुख्यालय के सामने, प्रवेश द्वार पर भारतीय कर्मचारी महासंघ के भिवंडी युनिट अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। इस आन्दोलन में सामाजिक पदाधिकारी एवं राजकीय पदाधिकारियों सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया। वही पर भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारी वर्ग ने पालिका आयुक्त अजय वैद्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग किया की अवैध रूप से हो रहे कर्मचारियों के तबादलों को तुरंत रोका जायें और जिससे कर्मचारियों को न्याय मिल सकें।
भिवंडी शहर महानगर पालिका में पिछले कई वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की वरिष्ठता को नकार कर मनपा प्रशासन आर्थिक कारणों से और मनमाने ढंग से आस्थापना विभाग से नियुक्ति आदेश जारी करा रहा है।इससे कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। राज्य सरकार और पालिका आयुक्त का ध्यान आकर्षित करने के लिए भारतीय कर्मचारी महासंघ के भिवंडी युनिट अध्यक्ष भानुदास भासले और सचिव श्रीपंत तांबे के नेतृत्व में एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभापति प्रदीप राका, रवि मदन, विवेक मालसे, रतन चव्हाण, मारुति जाधव, सिद्धिक फाकी, इरफान पटेल , रमेश गायकवाड सहित सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समर्थन किया।
बिना वरिष्ठता के कनिष्ठ लिपिकों को दिए गए प्रभारी पद तत्काल रद्द किए जाये और वरिष्ठ कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जायें। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति राशि तुरंत उसी दिन दी जायें।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए मकान का टैक्स भरने की शर्त रद्द की जाये। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तत्काल पेंशन शुरू किया जाये। पालिका कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 12/24 प्रकरणों एवं अप्रैल 2011 से अक्टूबर 2012 तक 19 माह की अवधि का सेवानिवृत्त कर्मचारियों का छठा वेतन तत्काल भुगतान किया जाये। दिवाली अनुदान दिवाली से पहले मिलना चाहिए। 12/24 के लिए जाति सत्यापन की दमनकारी शर्त को तुरंत रद्द किया जायें।इस प्रकार की तमाम मांग पालिका आयुक्त अजय वैद्य को निवेदन देकर किया गया है।
रिपोर्टर