
भिवंडी में सांसद व विधायक के जनसंपर्क कार्यालयों के बाहर पुलिस का बंदोबस्त
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 31, 2023
- 244 views
भिवंडी के मराठा समाज के पदाधिकारी अनशन पर बैठे
भिवंडी।। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल द्वारा शुरू किए गये आमरण अनशन को पूरे महाराष्ट्र से मराठा समाज का स्वत:स्फूर्त समर्थन मिल रहा है। इस आंदोलन ने मराठवाड़ा विदर्भ क्षेत्र में हिंसक रूप ले लिया है और अब आन्दोलन का रुख उग्र हो गया है। कई विधायक के घर व कार्यालयों पर हमला कर जला दिये गये। भिवंडी के कोणार्क आर्केड इमारत में स्थानीय सांसद और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल,भिवंडी ग्रामीण शिवसेना ( शिंदे गट) विधायक शांताराम मोरे और समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख का जनसंपर्क कार्यालय है। जिसके कारण बिल्डिंग व कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यही नहीं उनके घरों की सुरक्षा में पुलिस तैनात किये गये है। शहर के प्रांत कार्यालय के बाहर मराठा समाज द्वारा आन्दोलन शुरू है। इस आन्दोलन में भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल द्वारा शुरू किया गया आमरण भूख हड़ताल अब पूरे महाराष्ट्र में फैलने लगी है। जारांगे पाटिल के आंदोलन के समर्थन में जहां हर जगह आंदोलन हिंसक होता जा रहा है। वहीं सकल मराठा समाज की तरफ से भिवंडी के उप विभागीय कार्यालय के सामने अनशन शुरु किया गया है। इस अनशन आन्दोलन में सकल मराठा समाज के सुभाष माने,साईनाथ पवार, अशोक कुमार फड़तारे, अरुण राउत, राजेश चव्हाण, भूषण रोकड़े, इंद्रजीत घाडगे, वनिता शिंदे सहित मराठा समाज के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अनशन में शामिल हुए है। सकल मराठा समाज के सुभाष माने ने चेतावनी दी है कि मनोज जरांगे पाटिल के निर्देश के बाद अगला आंदोलन तेज किया जाएगा। सरकार को मनोज जरांगे पाटिल की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
रिपोर्टर