तलेन में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन


तलेन ।। नगर तलेन 75 गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर तलेन के सभी विद्यालयों द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नगर प्रमुख मार्गो से होती हुई पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची। जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया व पुलिस कर्मियों ने गॉड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। तथा नगर परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश प्रसाद यादव,व कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने की तथा विशेष अतिथि चैतन्य स्वरूप माथुर, चंद्ररसिंह यादव , अशोक पाटीदार,भारत सिंह यादव , रामनारायण तिवारी , कैलाश नारायण यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव थाना प्रभारी  रामवीर सिंह उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक व रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा  दसवीं व 12वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत व नगर मे उत्कृष्ट कार्य करने वालों  को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोपाल कृष्ण यादव व अनिल कुमार यादव ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट