विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्त्ताओं ने किए रामलला के दर्शन

तलेन ।। भोपाल विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजनानुसार प्रांतीय पदाधिकारी, समिति पदाधिकारी, प्राचार्य एवं पूर्णकालिक कार्यकर्त्ताओं ने श्री अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के लिए प्रस्थान किया।

भोपाल से बस द्वारा सभी कार्यकर्ता विदिशा होते हुए *सरस्वती शिशु मन्दिर राहतगढ़ पहुंचे जहां दोपहर का भोजन किया और जलपान कर तीर्थराज प्रयाग पहुंचकर रात्रि भोजन किया। अगले दिन सुबह संगम तट पर स्नान लाभ प्राप्त कर माघ मेला का आनंद लिया। यहां पर नगर देवता बेणीमाधव एवं अक्षयवट के दर्शन किए और दोपहर श्री अयोध्या धाम पहुंचे। जलपान एवं भोजन प्रसादी प्राप्त कर शाम को भारत के प्रमुख आध्यात्मिक, धार्मिक स्थल एवं देश की संस्कृति, सामाजिक समरसता, एकता के प्रतीक भगवान श्रीराम लला के दर्शन करने का हम सभी को सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी ने *जय श्री राम के उद्घोष के साथ बड़े ही उमंग और उत्साह से प्रभु श्रीराम लला के दर्शन कर दिव्य,भव्य मंदिर का अवलोकन किया।* चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी जन सुविधा से युक्त श्री राम जन्मभूमि तीर्थ श्रेत्र का यह परिसर बहुत ही सुन्दर ढंग से सज- संवर रहा है।

500 वर्षों की श्रीराम भक्तों की मेहनत , कठिन परिश्रम , पुरुषार्थ और हमारे देश के मनीषियों, श्रीराम भक्तों की श्रद्धा का केंद्र श्रीराम का यह मंदिर *भारत के नवजागरण और भारत के पुनः विश्वगुरु बनने का  शुभ संकेत  है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट