नगर तलेन में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व



तलेन 


नगर तलेन में महाशिवरात्रि श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। महाशिवरात्रि के चलते नगर के मंदिरों की विशेष साज़ सज्जा की गई ।  मंदिरों को फूल मालाओं एवं लड़ियों से सजाया गया जिसकी भव्यता अलौकिक छटा बिखेर रही थी। वही भगवान शिव को जलभिषेक करने के लिए सुबह सवेरे से ही  मंदिरों में बड़ी संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने का  सिलसिला प्रारंभ हो गया।श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ बेलपत्र, धतूरा, भाग, पुष्प, फल से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर दूध व जल से शिवजी का अभिषेक किया गया ।नगर की धार्मिक उत्सव समिति के तत्वावधान में  नगर में शिव बारात निकाली गई। शिव बारात सतगुरु आश्रम से प्रारंभ होकर नगर के सभी शिव मंदिर पहुंची  जहां पुजा अर्चना कर  ध्वजा चढ़ाई गई।  वही मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर  पर   भट्टड़ परिवार द्वारा खिचड़ी वितरित कर शिव बारात का स्वागत किया गया।  बरात नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः सतगुरु आश्रम पहुंची। जहां आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।

वही नगर के मंदिरों में रात्रि में भजन संध्या  सहित कई विशेष आयोजन किए गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट